रतलाम: शत्रुंजय ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, सोना-चांदी सहित अवैध हथियार बरामद

रतलाम: सैलाना थाना क्षेत्र में शत्रुंजय ज्वेलर्स में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना सैलाना पुलिस ने ऑपरेशन “सुरक्षा कवच” के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा मशरूका, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, फरियादी प्रेम जैन निवासी सैलाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 मई 2026 की रात वह अपनी दुकान “शत्रुंजय ज्वेलर्स” बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह बड़ा जैन मंदिर के पुजारी ने फोन कर दुकान का शटर खुला होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर दुकान के ताले ग्राइंडर मशीन से कटे मिले और दुकान से करीब 4.5 किलो चांदी के आभूषण एवं लगभग 15 ग्राम सोने के फैंसी आभूषण चोरी पाए गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई। मामले में थाना सैलाना में अपराध क्रमांक 171/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार और एसडीओपी नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना सैलाना, बिलपांक, रावटी और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। ऑपरेशन “सुरक्षा कवच” के तहत रतलाम जिले में लगाए गए करीब 400 सीसीटीवी कैमरों और 260 शासकीय कैमरों की मदद से आरोपियों की गतिविधियों को ट्रैक किया गया।

फुटेज में एक आरोपी दुकान के अंदर ज्वेलरी पीले रंग के प्लास्टिक कट्टे में भरता दिखाई दिया, जबकि दूसरा आरोपी बाहर निगरानी करता नजर आया। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम झाबुआ जिले के ग्राम झकनावदा पहुंची। ग्राम करिया से दौलतपुरा मार्ग पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आनंद गुर्जर और विकास उर्फ फरीद हुसैन निवासी झकनावदा जिला झाबुआ बताए। दोनों ने शत्रुंजय ज्वेलर्स में चोरी करना स्वीकार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया पूरा मशरूका, घटना में प्रयुक्त ग्राइंडर मशीन, पेचकस, प्लायर सहित अन्य औजार, बिना नंबर की पल्सर बाइक, एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खाली राउंड बरामद किया। आरोपियों ने चोरी के बाद सामान को ग्राम करिया-दौलतपुरा मार्ग स्थित नाले के पास झाड़ियों में गड्ढा खोदकर छिपाना बताया था, जहां से पुलिस ने बरामदगी की।

गिरफ्तार आरोपियों में आनंद पिता सुंदरलाल गुर्जर (25) और विकास उर्फ फरीद हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन (30) निवासी झकनावदा जिला झाबुआ शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने सैलाना क्षेत्र के कीर्तिविहार, बिलपांक क्षेत्र के कमेड गांव स्थित हिंगलाज माता मंदिर, पेटलावद और झाबुआ क्षेत्रों में चोरी और नकबजनी की घटनाओं में शामिल होना भी स्वीकार किया है। इसके अलावा आरोपियों ने मंदसौर जिले के दलौदा से पल्सर बाइक और राजस्थान के सांवरिया सेठ मंदिर क्षेत्र से प्लेटिना बाइक चोरी करना भी कबूल किया है।

पूरे मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी आकाश सहित पुलिस टीम और सीसीटीवी मॉनिटरिंग टीम की भूमिका अहम रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

ये भी पढ़े – रतलाम में पवन चक्कियों से कॉपर केबल लूट का खुलासा, 16 आरोपी गिरफ्तार; 30 लाख का माल बरामद

  • ratlam-sailana-shatruanjay-jewellers-chori-case-two-accused-arrested-gold-silver-recovered
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें
    देवास जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत: प्रसूता के उपचार को लेकर अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

    देवास/ गौरव व्यास: देवास कलेक्टर जनसुनवाई में प्रसूता के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू