मुजफ्फरनगर में ससुराल में दामाद का तांडव: जन्मदिन पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, सास सहित 3 महिलाएं घायल

मुजफ्फरनगर: थाना सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित पंचशील कॉलोनी में सोमवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और जन्मदिन की खुशियां गोलियों की आवाज में बदल गईं। जानकारी के अनुसार देहरादून निवासी अनंत मित्तल अपने बच्चे के जन्मदिन पर ससुराल पहुंचा था, जहां पहले से ही केक कटने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान बच्चे की कस्टडी और चल रहे वैवाहिक विवाद को लेकर परिवार के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे बढ़कर गंभीर झगड़े में बदल गई।

बताया जाता है कि गुस्से में आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर घर के अंदर ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में उसकी सास शमा मित्तल को पेट में दो गोलियां लगीं, जबकि बीच-बचाव करने आई चचिया सास सविता मित्तल और पत्नी की भाभी अपूर्वा मित्तल भी गोली लगने से घायल हो गईं। अचानक हुई इस घटना से घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल तीनों महिलाओं को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर में नाकाबंदी कर आरोपी को घटना के कुछ ही समय बाद लाइसेंसी हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया।

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और घटना स्थल से खाली खोखे व अन्य सबूत बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा उसके हथियार के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की जांच जारी है और कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

ये भी पढ़े – मुजफ्फरनगर में फूड व्लॉग वीडियो पर विवाद, शिव चौक और मंदिर का दृश्य दिखाने पर बवाल, व्लॉगर ने मांगी माफी

 
 
  • muzaffarnagar-panchsheel-colony-shooting-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना