कासगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: डीएम के निर्देश पर 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, ईंट भट्टों पर भी गिरी गाज

कासगंज: जनपद में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसा। अभियान के दौरान अवैध रूप से मिट्टी और खनन सामग्री का परिवहन कर रहे कुल 11 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया गया और अलग-अलग थानों में सीज कर दिया गया। इनमें पुलिस चौकी चंदौस क्षेत्र में 2 ट्रैक्टर, थाना सहावर में 6 ट्रैक्टर और थाना अमापुर में 3 ट्रैक्टर शामिल हैं।

इसके साथ ही तहसील पटियाली और सहावर क्षेत्र में ईंट भट्टों पर भी छापेमारी की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मैसर्स शेरावाली ईंट भट्टा (खुदाताल) और मैसर्स जय अम्बे ईंट भट्टा (खलीगपुर सतरोई) के ट्रैक्टर (मड मिक्सर) को थाना सहावर में सीज कर दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल माफियाओं के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। इससे पहले भी कई बार इसी तरह के अभियानों में बड़ी संख्या में वाहन जब्त किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़े – कासगंज: नगला गुलाब और इमामुद्दीन नगर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, व्यास जी का किया स्वागत

  • kasganj-illegal-mining-raid-kasganj-11-tractors-seized-dm-pranay-singh-action-brick-kiln-crackdown
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना