मैहर जिले के थानों में जनचौपाल कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध और नशा उन्मूलन पर किया जागरूक

मैहर/देवेश शर्मा: पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के निर्देश पर मैहर जिले के सभी थाना एवं चौकियों में जनचौपाल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को नशा उन्मूलन, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाना रहा।

मुख्य कार्यक्रम थाना अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम मझगवा में आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत सिंह चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान एसडीओपी ख्याति मिश्रा, थाना प्रभारी विजय परस्ते सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में कोरेक्स, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन फ्रॉड, ओटीपी धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।

विभिन्न थानों में भी हुए जागरूकता कार्यक्रम

थाना रामनगर के ग्राम गुलवार गुजारा में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर ने साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक किया। थाना अमदरा क्षेत्र के ग्राम पकरिया में नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान और उपनिरीक्षक एल.पी. बुनकर ने ग्रामीणों से संवाद किया।

इसके अलावा कोतवाली, बदेरा, देहात, ताला और मर्यादपुर चौकी क्षेत्रों में भी जनचौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था और साइबर सुरक्षा को लेकर लोगों को जानकारी दी गई। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का भी प्रयास किया।

पुलिस विभाग ने बताया कि इस प्रकार के जनचौपाल कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़े: रायसेन: आरसीएमएस पोर्टल के प्रकरणों का समयसीमा में करें निराकरण; कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा

  • Janchaupal programme organised in police stations of Maihar district awareness created on cyber crime and drug eradication
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना