रीवा: बरहना गांव में सजी पुलिस जन चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर दिए कार्रवाई के निर्देश

कोठी/देवेश शर्मा। रीवा जोन आईजी गौरव राजपूत के “आपकी पुलिस आपके द्वार” अभियान के तहत कोठी थाना क्षेत्र के बरहना गांव में पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान एसडीओपी रघु केशरी और थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

नशाखोरी और अवैध शराब की शिकायतें

जन चौपाल में ग्रामीणों ने तालाब के पास नशेड़ियों के जमावड़े, अवैध शराब बिक्री और पंचायत स्तर की अन्य समस्याओं को खुलकर सामने रखा। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी और थाना प्रभारी को क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साइबर फ्रॉड और महिला सुरक्षा पर जागरूकता

कार्यक्रम के दौरान साइबर फ्रॉड, सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी अपराध की सूचना बिना झिझक पुलिस को दें। जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों के साथ अपने मोबाइल नंबर भी साझा किए, ताकि आपात स्थिति में लोग सीधे संपर्क कर सकें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, थाना स्टाफ और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

यह भी पढ़े: मैहर जिले के थानों में जनचौपाल कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध और नशा उन्मूलन पर किया जागरूक

  • Police Jan Chaupal organized in Barhana village instructions given for action after listening to the problems of the villagers
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर डबरा में जश्न: विधायक सुरेश राजे बोले जनता ने लोकतंत्र की रक्षा की

डबरा/ भरत रावत: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी…

आगे पढ़ें
दतिया उपचुनाव परिणाम पर कांग्रेस-सपा का भाजपा पर हमला, जनता के जनादेश को बताया बदलाव का संकेत

भोपाल।आदि मिश्रा| दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन