30 हथियारबंद बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर लूटी शराब से भरी पिकअप, जंगल में मिली गाड़ी

बड़वानी/ लोकेश दावदे: बड़वानी-पाटी रोड पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात हथियारबंद बदमाशों ने शराब से भरी एक पिकअप को पिस्टल की नोक पर लूट लिया। घटना बड़वानी खुर्द के पास बावनगजा रोड की बताई जा रही है।

शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपए

जानकारी के अनुसार, पाटी स्थित शराब दुकान के लिए इंदौर वेयर हाउस से पावर कूल बियर की 222 पेटियां पिकअप वाहन में लोड कर भेजी गई थीं। शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही है।

हथियारबंद बदमाशों ने बड़वानी खुर्द के आगे पिकअप वाहन को घेर लिया

शराब दुकान संचालक हुकुम राठौड़ ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे 30 से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने बड़वानी खुर्द के आगे पिकअप वाहन को घेर लिया। बदमाशों ने चालक पर पिस्टल तानकर धमकाया और शराब से भरी पिकअप लेकर जंगल की ओर फरार हो गए।

बड़वानी खुर्द से ग्वालबेड़ा तक जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में सघन तलाशी

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बड़वानी खुर्द से ग्वालबेड़ा तक जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया।

फॉरेंसिक जांच शुरू

देर रात ग्वालबेड़ा के पास तालाब किनारे लूटी गई पिकअप लावारिस हालत में खड़ी मिली। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। वहीं, बदमाशों की तलाश जारी है।

  • barwani-armed-gang-robs-liquor-laden-pickup-gunpoint-vehicle-found-abandoned-jungle
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

महाभ्रष्ट पर मेहरबानी क्यों? लोकायुक्त और CM हेल्पलाइन की शिकायतों के बाद भी ‘मंडेरिया’ पर सरकार क्यों मौन?

उच्च शिक्षा विभाग में ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की खुली धज्जियाँ:…

आगे पढ़ें
ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष केवल…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका

यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका