बुरहानपुर: छात्रावास के पास शराब दुकान खुलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, हटाने की मांग

बुरहानपुर | फतेपुर | राजू सिंह राठौड़: बुरहानपुर जिला मुख्यालय के समीप ग्राम फतेपुर में आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास के पास संचालित शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि छात्रावास के नजदीक देशी-विदेशी शराब दुकान खुलने से बच्चों की पढ़ाई और भविष्य पर गलत असर पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर शराब दुकान को तत्काल हटाने की मांग की है। पूर्व उपसरपंच तोताराम खंडेराव ने चेतावनी दी है कि यदि दुकान नहीं हटाई गई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा को लेकर चिंता

ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2026 के नए शराब ठेके के बाद ठेकेदार जितेंद्र वास्कले द्वारा छात्रावास के समीप कंपोजिट शराब दुकान शुरू की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्रावास में रहने वाले बच्चों और छात्राओं के बीच शराब दुकान संचालित होने से अभिभावकों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे शिक्षा के वातावरण के लिए अनुचित बताते हुए प्रशासनिक लापरवाही करार दिया है।

इस मामले में आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त भारत जांचपूरे ने माना कि छात्रावास के पास शराब दुकान नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से चर्चा की जा रही है। हालांकि फिलहाल किसी ठोस कार्रवाई की घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़े: खजुराहो में योग महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन, वेलनेस सेंटर का शुभारंभ

  • Villagers angry over opening of liquor shop near hostel demand its removal
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना