पॉलीटेक्निक कॉलेज रायसेन में प्रवेश पंजीयन 29 मई तक

रायसेन/दीपक श्रीवास्तव। पॉलीटेक्निक महाविद्यालय रायसेन में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम चरण के अंतर्गत 10वीं की मेरिट के आधार पर ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया 4 मई 2026 से 29 मई 2026 तक संचालित की जा रही है।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में पंजीयन कर अपनी पसंदीदा संस्था और पाठ्यक्रम का चयन कर सकते हैं। इसके बाद मेरिट सूची जारी कर सीट आवंटन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इन विभागों में मिल रहा प्रवेश

महाविद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश उपलब्ध हैं।

संस्थान के प्राचार्य डॉ. एस पी कोरी ने बताया कि इस वर्ष से माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा डिप्लोमा पाठ्यक्रम पूर्ण करने पर 12वीं की समकक्षता प्रदान की जा रही है। इससे विद्यार्थियों को अलग से 12वीं करने की आवश्यकता नहीं होगी और वे उच्च शिक्षा सहित अन्य अवसरों के लिए पात्र रहेंगे।

उन्होंने बताया कि संस्थान में आधुनिक लैब, अनुभवी शिक्षक और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के माध्यम से तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाती है।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी [DTE MP Online](https://dte.mponline.gov.in?) पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • Admission registration in Polytechnic College Raisen till 29 May
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

सटई रोड पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बोलेरो ने गाय को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर रूप से घायल; स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

छतरपुर:  शहर के सटई रोड पर सोमवार को तेज…

आगे पढ़ें
सागर में 16.50 लाख की शराब तस्करी का पर्दाफाश: 7 महीने से फरार स्कॉर्पियो सवार 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट:  जिले में अवैध शराब…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी बैठक: पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाभियान की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी बैठक: पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाभियान की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

डबरा में सीएम मोहन यादव के बयान पर भड़की कांग्रेस: अग्रसेन चौराहे पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ धुन के साथ अनोखा प्रदर्शन, जीतू पटवारी ने कहा- मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार

डबरा में सीएम मोहन यादव के बयान पर भड़की कांग्रेस: अग्रसेन चौराहे पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ धुन के साथ अनोखा प्रदर्शन, जीतू पटवारी ने कहा- मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार

हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला: थाने के सामने प्रदर्शन के दौरान सिर में आई चोट, भाजपा पर लगाया आरोप

हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला: थाने के सामने प्रदर्शन के दौरान सिर में आई चोट, भाजपा पर लगाया आरोप

‘134वें मन की बात’ में पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश: भीषण गर्मी से बचाव की अपील, चोल काल के ताम्रपत्रों की वापसी और एथलीटों की सफलता पर की चर्चा

‘134वें मन की बात’ में पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश: भीषण गर्मी से बचाव की अपील, चोल काल के ताम्रपत्रों की वापसी और एथलीटों की सफलता पर की चर्चा

भोपाल में NSUI का महाप्रदर्शन: NEET पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा; प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल में NSUI का महाप्रदर्शन: NEET पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा; प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी