NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बाड़ी में समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश

बाड़ी/दीपक श्रीवास्तव। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बाड़ी ब्लॉक जनपद भवन में समीक्षा बैठक आयोजित कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और आमजन की समस्याओं की समीक्षा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य योजनाओं की जमीनी स्थिति जानना और शिकायतों का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करना रहा।

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश

प्रियंक कानूनगो ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासकीय कार्यों में तेजी लाई जाए और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। बैठक के दौरान सुल्तानपुर नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) के खिलाफ शिकायत सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी से तत्काल जानकारी तलब कर मामले की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस कार्रवाई पर सवाल

घोट निवासी मनीष ठाकुर ने एक फौजदारी मामले में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार उसे 16 टांके आए थे, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में चोट को मामूली बताया गया। इस मामले में एनएचआरसी सदस्य ने पुलिस को पुनः जांच कराने और उचित धाराओं में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा देवरी थाना प्रभारी के खिलाफ प्राप्त शिकायत पर एसडीओपी को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में प्रियंक कानूनगो ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

  • NHRC member Priyank Kanungo held a review meeting in Bari and gave instructions to the officials
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

पानी-पूरी के ठेले पर धक्का लगने से शुरू हुआ विवाद, युवक तलवार और एयरगन लेकर पहुंचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुरहानपुर। शहर के रासतीपुरा क्षेत्र में एक मामूली विवाद…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे