बकरीद के मद्देनजर हमीरपुर में पुलिस का पैदल गश्त अभियान, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

हमीरपुर/अमित मिश्रा की रिपोर्ट : आगामी त्यौहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को देखते हुए हमीरपुर जिले में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सघन पैदल गश्त अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक भारी पुलिस बल के साथ मुख्य बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त पर निकले।

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया और कुर्बानी स्थलों के पूर्व चिन्हांकन को लेकर स्थानीय लोगों से चर्चा की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विवादित या संवेदनशील स्थानों पर कुर्बानी न की जाए, ताकि किसी प्रकार का तनाव या विवाद उत्पन्न न हो।

इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर कुर्बानी से संबंधित कोई भी भ्रामक या आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट न करें, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। अधिकारियों ने कहा कि इसको लेकर विशेष निगरानी योजना तैयार की गई है। पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष बाजार, खालेपुरा, कालपी चौराहा सहित कई इलाकों का निरीक्षण किया और आम जनता से संवाद कर शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

ये भी पढ़े – हमीरपुर: कांग्रेस नेता उज्जवल पाठक हाउस अरेस्ट; पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे डेलिगेशन को पुलिस ने रोका

  • hamirpur-eid-ul-azha-police-patrolling-security-arrangements-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना