बड़वानी में ट्रैक्टर-अर्टिगा की टक्कर, अचानक ब्रेक से हुआ हादसा, ट्रैक्टर चालक पर एफआईआर दर्ज

बड़वानी: थाना बड़वानी क्षेत्र के ग्राम बगुद में ट्रैक्टर और अर्टिगा वाहन के बीच टक्कर का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब एक अर्टिगा कार में सवार लोग नर्मदा नदी स्नान के लिए जा रहे थे, तभी आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर तेज गति और लापरवाही से चलाया जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर ने अचानक ब्रेक मारा, पीछे आ रही अर्टिगा कार उसके पिछले हिस्से से टकरा गई, जिससे वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कांच टूट गए। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति के दाहिने हाथ के पंजे में चोट भी आई है।

फरियादी राजा जसमद चौहान ने बताया कि वे अपने परिजनों पंकज, रूद्र और कुणाल के साथ कार से बगुद से नर्मदा नदी की ओर जा रहे थे, तभी ग्राम के पास लखन यादव के खेत के नजदीक यह घटना हुई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने ट्रैक्टर नंबर के आधार पर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • badwani-tractor-ertiga-accident-fir-registered-brake-collision-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना