उमरिया: कृषि मंडी में दलहनी फसल बिक्री पर वसूली का आरोप, किसानों से प्रति क्विंटल 100 रुपए लेने की शिकायत

उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट: कृषि उपज मंडी में इन दिनों दलहनी फसलों की आवक तेज हो गई है, लेकिन इसी के साथ किसानों की परेशानियां भी बढ़ती नजर आ रही हैं। चना, मसूर सहित अन्य दलहनी फसलों की बिक्री के दौरान किसानों से प्रति क्विंटल 100 रुपए तक की अवैध वसूली किए जाने के आरोप सामने आए हैं।

किसानों का कहना है कि जहां एक ओर सरकार किसानों की उपज का सही दाम दिलाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए खरीदी केंद्रों पर फसल की बिक्री सुनिश्चित कर रही है, वहीं दूसरी ओर मंडी में खरीदी प्रभारी और कुछ व्यापारियों की मिलीभगत से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े – उमरिया/चंदवार में बड़ा खुलासा: खाली खेतों में भी कागजों पर दिखी चना-मसूर की फसल, पटवारी पर गंभीर आरोप

आरोप है कि किसान अपनी फसल बेचने आते हैं, लेकिन उन्हें लंबी कतारों में गर्मी में इंतजार करना पड़ता है, जबकि कुछ व्यापारी किसान बनकर पहले ही अपनी फसल बेचकर निकल जाते हैं। इसी दौरान प्रति क्विंटल 100 रुपए की अवैध वसूली की जा रही है, जिससे किसान वर्ग में भारी नाराजगी है।

किसानों ने यह भी आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले की शिकायत खाद्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना है कि शिकायतों का अंबार लगा है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही शून्य बनी हुई है।

ग्रामीणों और किसानों का आरोप है कि यह सब मिलीभगत के कारण हो रहा है, जिसमें खरीदी केंद्र प्रभारी और संबंधित लोग शामिल हैं। किसानों का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार करते हैं, लेकिन मंडी में पहुंचने के बाद उन्हें इस तरह की वसूली का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी आमदनी पर सीधा असर पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में किसी भी किसान के साथ इस तरह की अनियमितता न हो सके।

ये भी पढ़े – उमरिया में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन, सांसद गणेश सिंह बोले- मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की परिकल्पना साकार

  • umaria-farmers-allege-illegal-charges-in-madhya-pradesh-agricultural-market
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना