सागर के शाहगढ़ जंगल में मिला तेंदुए का शव, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही के लगाए आरोप

सागर: शाहगढ़ क्षेत्र अंतर्गत उत्तर वन मंडल के डॉ. आंबेडकर अभ्यारण्य के बरायठा जंगल में एक तेंदुए का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूरी पर झाड़ियों में पड़ा मिला, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखने को मिली।

जानकारी के अनुसार, सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल गए ग्रामीणों ने झाड़ियों के पास तेंदुए को अचेत अवस्था में देखा। पास जाने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ये भी पढ़े – सागर में नेहरू जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस की विशेष सभा, नेताओं ने आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

ग्रामीणों का आरोप है कि तेंदुआ पिछले कई दिनों से बीमार और कमजोर हालत में था, जिसकी जानकारी वन विभाग को पहले ही दे दी गई थी। इसके बावजूद समय पर रेस्क्यू या उपचार की कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इलाज मिलता तो तेंदुए की जान बचाई जा सकती थी।

घटना के बाद ग्रामीणों ने शाहगढ़ रेंजर पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं विभाग की ओर से कहा गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। वन विभाग की टीम ने इलाके में सर्चिंग भी शुरू कर दी है और यह जांच की जा रही है कि कहीं यह मामला जहरखुरानी या अवैध शिकार से जुड़ा तो नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या अपराध सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – मध्य प्रदेश ने MSP गेहूं उपार्जन में देश में पहला स्थान हासिल किया, 103 लाख मीट्रिक टन की खरीदी दर्ज

  • sagar-shahgarh-tendua-death-forest-department-negligence
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के तहत टीकमगढ़ पुलिस ने छात्रावासों, धार्मिक संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों में चलाया जागरूकता अभियान

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे…

    आगे पढ़ें
    कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कचरा प्रसंस्करण केंद्र का किया निरीक्षण: 3 आर पार्क और कंपोस्ट बिक्री केंद्र बनाने के निर्देश

    छतरपुर/ अमित अवस्थी: कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने सोमवार को…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया