
शिवपुरी/दीपक अग्रवाल की रिपोर्ट: शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम नागरिकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आए दिन छोटे बच्चे और बुजुर्ग इन हमलों का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को सामने आया, जब एक आवारा कुत्ते ने ढाई साल की मासूम बच्ची समेत तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। यह घटना महल के पीछे स्थित लक्ष्मीबाई कॉलोनी रोड पर हुई।
घायल बच्ची के भाई मोहित कुशवाह ने बताया कि उनकी ढाई वर्षीय बहन निकिता कुशवाह घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक एक काले रंग के आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के चेहरे को अपने जबड़ों में जकड़ लिया, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। इसी दौरान बचाव के लिए पहुंचे एक अन्य व्यक्ति को भी कुत्ते ने काट लिया, जिससे वह भी घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
- shivpuri-stray-dog-attack-child-injured-laxmibai-colony-road खबर:









