शिवपुरी में इंटरसिटी बस हादसे को लेकर उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर लोगों ने दिया धरना

शिवपुरी/ दीपक अग्रवाल:  दो दिन पूर्व इंटरसिटी बस में लगी आग में चार वर्षीय मासूम अनय जैन की मौत के मामले में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। इंटरसिटी ट्रेवल्स संचालक और परिवहन विभाग की लापरवाही को लेकर बड़ी संख्या में अग्रवाल और जैन समाज के लोग सड़कों पर उतर आए।

प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर की गाड़ी को घेर लिया

आक्रोशित भीड़ ने नगर में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर की गाड़ी को घेर लिया और जमकर नारेबाजी की।

उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया

स्थिति को देखते हुए कलेक्टर अर्पित वर्मा वाहन से नीचे उतरे और सड़क पर ही मृतक के पिता से मुलाकात कर उनकी बात सुनी। उन्होंने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सख्त कार्रवाई की मांग

प्रदर्शनकारियों ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया।

  • shivpuri-bus-fire-protest-intercity-bus-accident-child-death-dharna-collector-gherao
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना