बड़वानी: भीषण गर्मी में पानी के लिए त्राहि-त्राहि: वार्ड 8 की साईनाथ कॉलोनी में हफ़्ते भर से पेयजल सप्लाई ठप, जलकर बढ़ाने वाली नगर पालिका के खिलाफ कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

बड़वानी: जिला मुख्यालय में भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। नगर के वार्ड क्रमांक 8 स्थित साईनाथ कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले चार से पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों तक पानी नहीं पहुंचने से लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदने और दूरस्थ जल स्रोतों से पानी लाकर अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं।

स्थानीय रहवासी रेखा पटेल ने बताया कि कई दिनों से पेयजल लाइन में पानी नहीं आया है। समस्या को लेकर शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि न तो नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं और न ही वार्ड पार्षद ने क्षेत्र का दौरा किया है। ऐसे में लोगों को तपती धूप में सिर पर बर्तन रखकर दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

रहवासी रमा भावसार ने बताया कि वार्ड में लगभग एक सप्ताह से पानी की किल्लत बनी हुई है। करीब 500 घरों की आबादी वाले क्षेत्र में एक टैंकर से पानी की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। मजबूरी में लोग आसपास के क्षेत्रों में लगे ट्यूबवेल और निजी प्रतिष्ठानों के नलों से पानी भर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड पार्षद प्रतिनिधि को भी समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पानी की सप्लाई पाइपलाइन खराब होने के कारण बंद है या फिर मोटर में तकनीकी खराबी आई है।

इस मामले में कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद विष्णु बंडोड़ ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या केवल एक वार्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि नगर के कई हिस्सों में लोग विभिन्न मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका ने हाल ही में जलकर में वृद्धि कर दी है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्षदों ने बैठक में जलकर बढ़ाने का विरोध किया था, लेकिन उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज कर दिया गया।

विष्णु बंडोड़ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो विपक्षी पार्षद और कांग्रेस कार्यकर्ता नगर पालिका के खिलाफ आंदोलन करेंगे तथा आम जनता को राहत दिलाने के लिए सड़कों पर उतरेंगे। फिलहाल भीषण गर्मी के बीच वार्डवासी पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं और नगर पालिका से शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़े – 
  • ward-8-water-crisis-private-tanker-water-shortage-in-barwani
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में