छितौनी नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोपों की गूंज: बीजेपी के ‘सभासद एकता परिषद’ ने खोला मोर्चा, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कुशीनगर/गोविंद पटेल की रिपोर्ट: नगर पंचायत छितौनी में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के “सभासद एकता परिषद” ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत में हुए विभिन्न कार्यों की निष्पक्ष जांच कराए जाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया में निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए पक्षपातपूर्ण तरीके से चयन किया गया। इसके अलावा बिना कार्य कराए भुगतान किए जाने, सरकारी धन के दुरुपयोग तथा राजस्व को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

सभासद एकता परिषद ने नगर क्षेत्र में लगाए जाने वाले सीमेंटेड बेंचों के भुगतान पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि कई स्थानों पर बेंच लगाए बिना ही भुगतान कर दिया गया, जबकि सूचना मांगने पर भी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। परिषद का कहना है कि इससे पूरे मामले में भ्रष्टाचार की आशंका और बढ़ गई है। ज्ञापन में विकास कार्यों, मिट्टी भराई और निर्माण कार्यों में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। परिषद का दावा है कि कई मामूली कार्यों के बदले हजारों रुपये का भुगतान कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।

इसके साथ ही नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों की समय पर अनुपस्थिति और आम जनता के कार्यों में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई गई है। परिषद का कहना है कि इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और प्रशासन के प्रति विश्वास प्रभावित हो रहा है। सभासदों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी अधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है और सभी की निगाहें जिला प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

ये भी पढ़े – नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर बड़ा खेल: नेपाल दूतावास की शिकायत पर कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 453 नेपाली नागरिक नेपाल पुलिस के हवाले

  • kushinagar-chhitauni-nagar-panchayat-corruption-allegations-bjp-councillors-submitted-memorandum
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू