लखीमपुर खीरी में पुलिस मुठभेड़: चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 06 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 2 के पैर में लगी गोली

लखीमपुर खीरी: कोतवाली ईसानगर, थाना खमरिया पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले सक्रिय गिरोह के छह शातिर आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में गिरोह के दो सदस्यों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी की घटनाओं में शामिल एक गिरोह ग्राम नौरंगपुर के आसपास छिपा हुआ है और भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर ईसानगर और खमरिया पुलिस के साथ एसओजी टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस टीम को देखकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त रमाकांत पुत्र मनोहर और हारून पुत्र वसीम निवासी जालिमपुर थाना सकरन, जनपद सीतापुर के पैर में गोली लग गई।

पुलिस ने मौके से घायल दोनों आरोपियों के अलावा उनके साथी संदीप पुत्र कमलेश निवासी जालिमपुर थाना सकरन, संजय पुत्र छोटेलाल निवासी कनकारी थाना रेउसा जनपद सीतापुर, पीयूष पुत्र हरिश्चंद्र निवासी हरिदासपुर थाना खमरिया जनपद खीरी तथा धीरज पुत्र राजेंद्र निवासी भिठौली थाना रेउसा जनपद सीतापुर को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से विभिन्न चोरी की घटनाओं से संबंधित सोने-चांदी के आभूषण, दो लाख सात हजार पांच सौ रुपये नगद, दो देशी तमंचे 315 बोर, दो खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की एक सीएनजी ऑटो रिक्शा बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त हारून के खिलाफ लखनऊ और सीतापुर जनपद के विभिन्न थानों में करीब 25 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं रमाकांत के खिलाफ राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में लगभग 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अभियुक्त संदीप के खिलाफ भी सीतापुर जनपद के थाना बिसवां में आपराधिक मुकदमा दर्ज है। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – लखीमपुर खीरी में सूचना व्यवस्था पर पत्रकारों ने उठाए सवाल, प्रेस नोट सिस्टम पर नाराजगी

  • lakhimpur kheri-esanagar-khamariya-police-encounter-six-thieves-arrested-two-injured
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना