‘ऑपरेशन सुरक्षा कवच’ को मिली जनसहयोग की ताकत, अपराधों के खुलासे में मददगार नागरिकों और सीसीटीवी टीम का सम्मान

रतलाम: जिले में अपराध नियंत्रण और आधुनिक निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सुरक्षा कवच’ अभियान को जनसहयोग से नई मजबूती मिली है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने नवीन पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में उन नागरिकों और पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया, जिनके सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी सहयोग से कई गंभीर एवं संपत्ति संबंधी अपराधों का खुलासा संभव हो सका।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिलेभर में नागरिकों द्वारा अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे अपराधों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन्हीं कैमरों की मदद से महिलाओं से सोने की नथ लूटने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस मामले में विंध्यवासिनी कॉलोनी निवासी संजय मालवीय, बाजना बस स्टैंड निवासी मुकेश मौर्य और निराला नगर निवासी वीरेंद्र सिंह राठौर के कैमरों से मिले फुटेज पुलिस के लिए अहम साबित हुए।

थाना औद्योगिक क्षेत्र में हुई लगभग 12 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी चोरी के मामले में भी स्थानीय निवासी दिव्या जाट के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त फुटेज ने पुलिस जांच को महत्वपूर्ण दिशा दी। इसी तरह थाना सैलाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की घटना के खुलासे में प्रशांत मंडोत, संजय कुमावत, लुकमान बुरहान, विशाल कुमावत और यश मेहता द्वारा उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज उपयोगी साबित हुए।

बड़ावदा क्षेत्र में 90 क्विंटल गेहूं चोरी के मामले में भी गोलू बोरीवाल के प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी संभव हुई। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से अन्य जिलों में हुई चोरी की वारदातों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग भी मिले।

कार्यक्रम के दौरान अपराधों के तकनीकी विश्लेषण, फुटेज मॉनिटरिंग और आरोपियों की ट्रैकिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सीसीटीवी शाखा की टीम को भी सम्मानित किया गया। सीसीटीवी प्रभारी उपनिरीक्षक राजा तिवारी, प्रधान आरक्षक शांतिलाल डिंडोर, आरक्षक पारस चावला और आरक्षक देवेंद्र सिंह डोडिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी, थाना माणकचौक प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान और थाना सैलाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी आकाश भी मौजूद रहीं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे आधुनिक पुलिसिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं और अपराध की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी तथा अपराधियों की पहचान में इनकी भूमिका अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की।

ये भी पढ़े – रतलाम में सड़क दुर्घटना: पिपलौदा क्षेत्र में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को डायल-112 के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए पहुँचाया अस्पताल

  • operation-suraksha-kavach-ratlam-police-honours-cctv-owners-and-surveillance-team-for-crime-detection
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना