ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 15 जून तक होगा पंजीयन, किसानों से ई-उपार्जन पोर्टल पर आवेदन करने की अपील

रायसेन: भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम PSS के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 25 मई से शुरू हो गया है। शासन के निर्देशानुसार किसान 15 जून 2026 तक ई-उपार्जन पोर्टल पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। प्रशासन ने जिले के सभी मूंग उत्पादक किसानों से समय सीमा के भीतर पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि उपार्जन प्रक्रिया का लाभ उन्हें समय पर मिल सके।

कृषि एवं विपणन विभाग के अनुसार किसान शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर के माध्यम से निर्धारित ई-उपार्जन पोर्टल पर स्वयं पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा विभिन्न सुविधा केंद्रों तथा एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पंजीयन के लिए किसानों को भूमि संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। वहीं सिकमी एवं वन पट्टाधारी किसानों को आधार कार्ड, आधार लिंक मोबाइल नंबर, वन पट्टा और सिकमी अनुबंध की प्रति साथ ले जाना आवश्यक होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी जाने वाली मूंग फसल का भुगतान सीधे किसान के आधार नंबर से लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। इसलिए सभी किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक कराने के साथ मोबाइल नंबर भी अपडेट रखें, ताकि भुगतान प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या न आए। अधिकारियों ने बताया कि समय पर पंजीयन कराने वाले किसानों को ही उपार्जन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। ऐसे में जिन किसानों ने ग्रीष्मकालीन मूंग की बुवाई की है, वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना पंजीयन पूरा करें।

ये भी पढ़े – जनसुनवाई में 137 आवेदनों की सुनवाई, कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

  • summer-moong-procurement-registration-open-till-june-15-on-e-uparjan-portal-in-raisen
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    खजुराहो एयरपोर्ट बना देश का नंबर-1, लेकिन न उड़ानें और न यात्री; AAI के सर्वे पर उठे सवाल

    भोपाल/छतरपुर। मध्य प्रदेश का खजुराहो एयरपोर्ट एक बार फिर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा