उमरिया: घुनघुटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26 मवेशियों से भरा ट्रक जब्त, पशु तस्करी का मामला उजागर

उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट: जिले के पाली थाना अंतर्गत घुनघुटी चौकी पुलिस ने अवैध पशु परिवहन और पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 मवेशियों से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से पशुओं का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर घुनघुटी पुलिस ने ग्रीन ढाबा के पास वाहनों की सघन जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने नागालैंड पासिंग ट्रक क्रमांक NL01AJ0964 को रोककर तलाशी ली। वाहन की जांच में कुल 26 मवेशी मिले, जिनमें 9 भैंस और 17 छोटे बछड़े शामिल थे। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि इन मवेशियों को रामनगर से प्रयागराज ले जाया जा रहा था। पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि मवेशियों को निर्धारित मानकों का उल्लंघन करते हुए ट्रक में बेहद ठूंस-ठूंसकर भरा गया था, जिससे पशु क्रूरता की आशंका भी जताई गई है।

इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया और संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में अवैध पशु परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शिवचरण बोहित ने बताया कि इस मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • umaria-ghunghuti-police-action-cattle-smuggling-truck-seized-26-animals
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में