अलीगंज से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत, मां नर्मदा घाट पर हुआ पौधारोपण व स्वच्छता अभियान

बाड़ी/बरेली (दीपक श्रीवास्तव की रिपोर्ट): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायसेन जिले के जनपद पंचायत बाड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत अलीगंज में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान मां नर्मदा घाट पर पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में एसडीएम बरेली अंकित जैन ने पीपल, नीम और कदम के पौधे रोपित किए। साथ ही उन्होंने नर्मदा घाट परिसर की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

एसडीएम ने उपस्थित श्रद्धालुओं और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मां नर्मदा के किनारे प्लास्टिक का उपयोग बंद किया जाए और नदी में साबुन या शैंपू का प्रयोग न किया जाए। उन्होंने कहा कि नदियों का संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, क्योंकि प्रदूषण और वनों की कटाई से पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें और अपने गांव को स्वच्छ, हरित और सुंदर बनाने में सहयोग दें।

इस अवसर पर बताया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2026 के तहत पूरे क्षेत्र में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड और नगरीय निकाय में पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, जल स्रोतों की सफाई एवं गहरीकरण जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसके साथ ही 12 जून से 18 जून के बीच पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में तहसीलदार बरेली रामजीलाल वर्मा, नायब तहसीलदार किशोरीलाल शेलू, बीआरसी आरसी राजपूत, महिला एवं बाल विकास विभाग, जन अभियान परिषद, टीम पहल सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

  • aliganj-ek-ped-maa-ke-naam-abhiyan-narmada-ghat-plantation-cleanliness-drive
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना