
रतलाम/जावरा: कलेक्टर मिशा सिंह के आदेशानुसार जिले में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जावरा में विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया गया। फायर सेफ्टी ऑडिट दल द्वारा जावरा स्थित राठौर नर्सिंग होम, लाइंस क्लब और जोयो होटल का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने संस्थानों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं, उपकरणों और मानकों की गहन जांच की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा उपायों का मूल्यांकन किया। साथ ही संबंधित संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए ताकि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण दल में एसडीएम जावरा सुनील जयसवाल सहित विद्युत सुरक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी (ईएनएम), एसडीआरएफ और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि जिले में जनसुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके और किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
ये भी पढ़े – कालूखेड़ा उपमंडी का शुभारंभ, पहले दिन 1500 बोरी आवक, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ: विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय
- ratlam-jawra-fire-safety-audit-rathore-nursing-home-lions-club-joyo-hotel-inspection









