लखनऊ में बिजली कटौती पर सियासी घमासान, AAP कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से हुई तीखी झड़प

लखनऊ/राशिद सिद्दीकी की रिपोर्ट:  प्रदेश में लगातार बिजली कटौती के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष इरम रिजवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदेश सरकार पर बिजली व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही और विफलता का आरोप लगाया। उनका कहना था कि लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर गर्मी के मौसम में बिजली संकट ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है और सरकार इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने में असफल साबित हो रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए तत्काल सुधार की मांग की।

इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब स्थिति नहीं संभली तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ताओं को बाद में इको गार्डन भेज दिया गया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और पुलिस द्वारा सतर्कता बरती जा रही है।

ये भी पढ़े – लखनऊ प्रवास पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिवंगत नेताओं के परिजनों से की मुलाकात, अपर्णा यादव के आवास जाकर दी प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि

  • lucknow-aap-electricity-protest-police-clash-eco-garden
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना