मुजफ्फरनगर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने किया वृक्षारोपण, विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया हरित संदेश

मुजफ्फरनगर/संजीव भारती की रिपोर्ट: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा जट मुझेड़ा स्थित पोस्टमार्टम हाउस परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक पौधारोपण की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि इससे निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे सरल और प्रभावी उपाय है।n डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी स्वास्थ्य इकाइयों और स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ाया जा सके।

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल एक पौधा लगाने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि मां के प्रति सम्मान, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल ऐसे करे जैसे वह अपने परिवार के सदस्य की करता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। यदि समाज मिलकर वृक्षारोपण को एक जन आंदोलन का रूप दे, तो आने वाले समय में पर्यावरण संतुलन को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

ये भी पढ़े – 1932 से बसे 32 परिवारों पर बेदखली का खतरा, मुजफ्फरनगर में ग्रामीणों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

  • muzaffarnagar-cmo-dr-sunil-tewatia-plantation-environment-day
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना