रायसेन में यूसीसी पर जन परामर्श बैठक, सुझावों को बताया ऐतिहासिक कदम

रायसेन/ दीपक श्रीवास्तव: मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता के संबंध में गठित उच्च स्तरीय समिति के सदस्य प्रो. गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जन परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न वर्गों के नागरिकों एवं अधिकारियों ने भाग लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके

प्रो. गोपाल शर्मा ने कहा कि यूसीसी को लेकर प्रदेशभर से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं, ताकि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सुझाव प्रत्येक व्यक्ति को समानता, न्याय और सामाजिक सुरक्षा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने इच्छुक नागरिकों से वेबसाइट ucc.mp.gov.in पर भी सुझाव देने की अपील की।

यूसीसी के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर जोर

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने समान नागरिक संहिता को राष्ट्रहित में बताते हुए कहा कि सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित होने से भेदभाव समाप्त होगा और विकास को गति मिलेगी। उन्होंने यूसीसी के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

विभिन्न धर्मों के गणमान्य नागरिक उपस्थित

इस अवसर पर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसपी आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विभिन्न धर्मों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • public-consultation-on-uniform-civil-code-held-in-raisen-suggestions-invited
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना