
नई दिल्ली। सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम से जुड़े विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामला सऊदी अरब में रहने वाले एक भारतीय छात्र से जुड़ा है, जिसने आरोप लगाया है कि उसकी कक्षा 12 सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया गया, जिससे उसके उच्च शिक्षा में प्रवेश पर असर पड़ रहा है।
विशेष मूल्यांकन योजना
याचिकाकर्ता छात्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि पश्चिम एशिया के कई देशों में सुरक्षा कारणों से कुछ परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। इसके लिए सीबीएसई ने विशेष मूल्यांकन योजना बनाई थी, लेकिन उसका परिणाम अब तक जारी नहीं किया गया और उसकी स्थिति “R.L.” दिखाई जा रही है।
परिणाम जारी करने के लिए आवश्यक कदम
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मामले को छात्रों के भविष्य से जुड़ा बताते हुए सीबीएसई से जल्द समाधान निकालने को कहा। कोर्ट ने बोर्ड को निर्देश दिया कि वह निर्धारित समय में अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करे और छात्रों के परिणाम जारी करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।
अभिभावकों की नजर सीबीएसई के जवाब और कोर्ट के आदेश पर
मामले की अगली सुनवाई इस सप्ताह निर्धारित की गई है। छात्रों और अभिभावकों की नजर अब सीबीएसई के जवाब और कोर्ट के अगले आदेश पर टिकी है।
- Supreme-Court-Seeks-CBSE-Reply-Over-Gulf-Student’s-Withheld-Class-12-Result







