बड़वानी: सड़क नहीं मिली तो ग्रामीणों ने खुद उठाया फावड़ा, चंदा जुटाकर पहाड़ काट बना रहे 2 किमी सड़क

बड़वानी। जिले के पाटी विकासखंड की ग्राम पंचायत उबादगढ़ के खोड़ी पलास फलिया में ग्रामीणों ने एकजुटता की अनोखी मिसाल पेश की है। वर्षों से सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने खुद चंदा इकट्ठा कर सड़क बनाने का बीड़ा उठा लिया। गांव के लोग अब श्रमदान कर पहाड़ी क्षेत्र को काटकर करीब 2 किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क तैयार कर रहे हैं, ताकि उनका गांव मुख्य मार्ग से जुड़ सके।

वर्षों से बदहाल था गांव का रास्ता

खोड़ी पलास फलिया में करीब 30 से 35 परिवारों के 250 से अधिक लोग निवास करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में गांव का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता था। बच्चों को स्कूल जाने, किसानों को फसल बाजार तक पहुंचाने और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों ने पंचायत से लेकर जिला प्रशासन तक कई बार सड़क निर्माण की मांग उठाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

चंदा जुटाकर शुरू किया सड़क निर्माण

जब प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों ने बैठक कर स्वयं सड़क बनाने का निर्णय लिया। गांव में घर-घर जाकर चंदा एकत्र किया गया। कई लोगों ने 10-10 हजार रुपये तक का सहयोग दिया, जबकि अन्य लोगों ने अपनी क्षमता अनुसार नकद, डीजल और मशीनों की व्यवस्था की। चंदे से जेसीबी मशीन बुलाई गई और पहाड़ी क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया। वर्तमान में ग्रामीण फावड़ा और कुदाल लेकर श्रमदान कर रहे हैं तथा प्रतिदिन 35 से 40 लोग निर्माण कार्य में जुट रहे हैं।

महिलाओं ने भी संभाली जिम्मेदारी

सड़क निर्माण में महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय है। महिलाएं श्रमदान के साथ-साथ काम करने वाले लोगों के लिए भोजन और पेयजल की व्यवस्था कर रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह में लगभग आधा किलोमीटर सड़क तैयार हो चुकी है और शेष डेढ़ किलोमीटर सड़क भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग का सर्वे कर इसे सरकारी योजना में शामिल किया जाए और जल्द पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए।

यह भी पढ़े:रायसेन: गिरदावरी कार्य में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण करें अधिकारी: कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा

 
  • barwani-villagers-build-road-through-shramdaan
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना