छतरपुर: लग्जरी गाड़ियों से गांव-गांव पहुंच रही शराब, आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

छतरपुर/अमित अवस्थी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब कारोबार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। आरोप है कि आबकारी विभाग की निष्क्रियता के चलते लग्जरी वाहनों के माध्यम से गांव-गांव शराब की सप्लाई की जा रही है। हाल ही में गढ़ी मलहरा और लुगासी के बीच सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली एक कार ने पूरे मामले को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

दुर्घटनाग्रस्त कार से बढ़ी चर्चाएं

स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में कथित अवैध शराब तस्करी की सूचना मिलने के बाद शराब कंपनी से जुड़े कुछ कर्मचारियों ने दबिश दी थी। बताया जा रहा है कि कार्रवाई की भनक लगते ही संदिग्ध तस्करों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद वाहन को मौके पर छोड़कर उसमें सवार लोग फरार हो गए।

आबकारी विभाग की भूमिका पर सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि यदि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब की सप्लाई हो रही है तो संबंधित विभाग की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी। लोगों के बीच चर्चा है कि ग्रामीण इलाकों में खुलेआम चल रहे इस कथित कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से तस्करों के हौसले बढ़ रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले को लेकर आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बढ़ती पहुंच कानून-व्यवस्था के साथ-साथ जनस्वास्थ्य के लिए भी गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है।

यह भी पढ़े:रायसेन: गिरदावरी कार्य में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण करें अधिकारी: कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा

 
  • chhatarpur-illegal-liquor-smuggling-luxury-car
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया