सलकनपुर देवीधाम में भ्रष्टाचार के आरोप, विक्रम मस्ताल ने दान राशि की जांच और हिसाब सार्वजनिक करने की मांग

सीहोर जिले के प्रसिद्ध सलकनपुर विजयासन देवीधाम के प्रबंधन को लेकर अभिनेता और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम शर्मा मस्ताल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मंदिर में आने वाली करोड़ों रुपये की दान राशि के उपयोग और प्रबंधन में पारदर्शिता की मांग करते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

विक्रम मस्ताल ने कहा कि सलकनपुर देवीधाम में हर वर्ष करोड़ों रुपये का चढ़ावा और दान प्राप्त होता है, लेकिन इसकी आय-व्यय का सार्वजनिक विवरण कभी सामने नहीं आता। उनका कहना है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को यह जानने का अधिकार है कि दान की राशि का उपयोग किस प्रकार किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर के प्रबंधन पर लंबे समय से एक ही परिवार का प्रभाव बना हुआ है और पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था का अभाव है। साथ ही मंदिर में हुई पूर्व की चोरी की घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

विक्रम मस्ताल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कलेक्टर से मंदिर की वार्षिक आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक करने का भी आग्रह किया।

फिलहाल मंदिर प्रबंधन की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Shruti Soni

ब्रांडवाणी समाचार

अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

Related Posts

एमपी में ईडी की बड़ी कार्रवाई, भोपाल के फेथ क्रिकेट क्लब समेत 22.46 करोड़ की संपत्ति अटैच

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद…

आगे पढ़ें
FCRA एक्ट के खिलाफ केरल विधानसभा में प्रस्ताव पारित, केंद्र से कानून वापस लेने की मांग तेज

विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) को लेकर राजनीतिक विवाद…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फुटबॉल वर्ल्ड कप में एमबाप्पे के डबल गोल से फ्रांस की धमाकेदार जीत, स्वीडन को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फुटबॉल वर्ल्ड कप में एमबाप्पे के डबल गोल से फ्रांस की धमाकेदार जीत, स्वीडन को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

AI के बढ़ते असर के बीच इंजीनियरों की नई रणनीति, ‘शैडो थिंकिंग’ और जंक कोड से AI को कर रहे कन्फ्यूज

AI के बढ़ते असर के बीच इंजीनियरों की नई रणनीति, ‘शैडो थिंकिंग’ और जंक कोड से AI को कर रहे कन्फ्यूज

मानसून में सीहोर के तीन वॉटरफॉल बंद, 31 अगस्त तक पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

मानसून में सीहोर के तीन वॉटरफॉल बंद, 31 अगस्त तक पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

मैट्रिमोनियल साइट पर ‘जिज्ञासा कपूर’ बनकर 2 करोड़ की ठगी, गुजरात से नेपाल तक फैला साइबर फ्रॉड नेटवर्क

मैट्रिमोनियल साइट पर ‘जिज्ञासा कपूर’ बनकर 2 करोड़ की ठगी, गुजरात से नेपाल तक फैला साइबर फ्रॉड नेटवर्क

ब्राजील और मोरक्को का दमदार प्रदर्शन, मार्टिनेली के गोल से ब्राजील जीता; मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को हराया

ब्राजील और मोरक्को का दमदार प्रदर्शन, मार्टिनेली के गोल से ब्राजील जीता; मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को हराया