बुरहानपुर में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट की समीक्षा बैठक, बारिश और आपदा प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

बुरहानपुर जिले के प्रभारी मंत्री एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने एक दिवसीय प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और मानसून की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को बारिश और आपदा प्रबंधन को लेकर पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान मंत्री ने प्रवेशोत्सव के तहत स्कूलों और छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने, पात्र छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने तथा जिले के जर्जर भवनों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जनभागीदारी के साथ व्यापक स्तर पर चलाने पर भी जोर दिया।

प्रभारी मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव वाले गड्ढों को तत्काल भरने, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने और आपदा प्रबंधन तंत्र को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएं तथा अधिकारी फील्ड स्तर पर लगातार निगरानी रखें।

बैठक के बाद सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई में मंत्री तुलसी सिलावट ने नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं। वन, विद्युत, जल संसाधन सहित विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदनों पर अधिकारियों को समय-सीमा में प्रभावी निराकरण के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में विधायक अर्चना चिटनिस, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने, कलेक्टर हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी, सीईओ एवं अपर कलेक्टर सृजन वर्मा सहित जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप