आतंक पर केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई, UAPA की सूची में शामिल किए गए 23 नाम

केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए 23 वांछित आतंकियों को गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम के तहत आधिकारिक रूप से आतंकवादी घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के बाद इन सभी के नाम UAPA की चौथी अनुसूची में शामिल कर दिए गए हैं।

भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश

सरकार के अनुसार, सूची में शामिल अधिकांश आतंकी प्रतिबंधित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक इनमें से कई आरोपी पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रहकर भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं।

आतंकी साजिशों और हमलों से जुड़े होने के आरोप

गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में मसूद इलियास कश्मीरी, मोहम्मद मुसादिक, मुफ्ती मोहम्मद असगर खान और हाफिज अब्दुल शकूर जैसे नाम भी शामिल हैं। इन पर भारतीय सुरक्षा बलों को निशाना बनाने वाली कई आतंकी साजिशों और हमलों से जुड़े होने के आरोप हैं।

आतंकी गतिविधियों के लिए धन जुटाने जैसे गंभीर आरोप

इसके अलावा लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े अब्दुल रऊफ और हाफिज खालिद वलीद को आतंकी नेटवर्क के प्रमुख संचालकों में माना जाता है। वहीं मोहम्मद शहीद फैसल उर्फ उस्ताद उर्फ जाकिर पर सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रेरित करने, आतंकी संगठनों के लिए भर्ती करने, हथियारों का प्रशिक्षण दिलाने और आतंकी गतिविधियों के लिए धन जुटाने जैसे गंभीर आरोप हैं।

घोषित 23 आतंकियों की पूरी सूची

मसूद इलियास कश्मीरी (जैश-ए-मोहम्मद)
ठिकाना: पाकिस्तान
आरोप: आतंकियों की भर्ती, घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों का संचालन.

मोहम्मद मुसद्दिक (जैश-ए-मोहम्मद)
ठिकाना: पाकिस्तान
आरोप: आतंकी नेटवर्क को लॉजिस्टिक सहायता, भर्ती और साजिश में भूमिका.

मुफ्ती मोहम्मद असगर खान उर्फ अबू साद (जैश-ए-मोहम्मद)
ठिकाना: अब्बासपुर, पीओके
आरोप: घुसपैठ, ट्रेनिंग, फंडिंग और 2016 के नागरोटा हमले की साजिश.

हाफिज अब्दुल शकूर उर्फ कारी जर्रार (जैश-ए-मोहम्मद)
ठिकाना: कोटली, पीओके
आरोप: आतंकियों की भर्ती, हथियार सप्लाई, ट्रेनिंग और नागरोटा हमले से जुड़ाव.

अब्दुल्ला जेहादी (जैश-ए-मोहम्मद)
ठिकाना: नीलम वैली, पीओके
आरोप: आतंकी कैंप चलाना, घुसपैठ और भारत में हमलों की साजिश.

फिरदौस अहमद भट (लश्कर-ए-तैयबा)
ठिकाना: पाकिस्तान
आरोप: विदेशी आतंकियों की घुसपैठ, हथियार सप्लाई और हमलों की योजना.

गुलाम फरीद (जैश-ए-मोहम्मद)
ठिकाना: भिम्बर, पीओके
आरोप: आतंकियों को हथियार, गोला-बारूद और लॉजिस्टिक सहायता देना.

हारून राशिद गनई (लश्कर-ए-तैयबा)
ठिकाना: पाकिस्तान
आरोप: भर्ती, घुसपैठ और आतंकियों को सहायता देना.

बिलाल अहमद मीर (लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ)
ठिकाना: पाकिस्तान
आरोप: भर्ती, ओवरग्राउंड वर्कर्स का नेटवर्क चलाना, हथियार और वित्तीय सहायता.

आबिद कय्यूम लोन (लश्कर-ए-तैयबा)
ठिकाना: पीओके
आरोप: घुसपैठ, फंडिंग, लॉजिस्टिक सपोर्ट और आतंकी गतिविधियों का संचालन.

नज़ीर अहमद गुज्जर उर्फ मुनाज़िल (लश्कर-ए-तैयबा)
ठिकाना: इस्लामाबाद, पाकिस्तान
आरोप: ड्रोन से हथियार और नशीले पदार्थ भेजना, भर्ती और घुसपैठ कराना.

अब्दुल रऊफ उर्फ हाफिज अब्दुल रऊफ (लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा)
ठिकाना: लाहौर, पाकिस्तान
आरोप: फंडिंग, प्रशिक्षण, कट्टरपंथी प्रचार और आतंकी गतिविधियों का संचालन.

ओवैस फारूक (लश्कर-ए-तैयबा)
ठिकाना: पाकिस्तान
आरोप: भर्ती, प्रशिक्षण और लॉजिस्टिक सहायता.

हाफिज खालिद वलीद उर्फ हाफिज खालिद नाइक (लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा)
ठिकाना: लाहौर, पाकिस्तान
आरोप: आतंकी मॉड्यूल का संचालन, फंडिंग, भर्ती और हमलों की साजिश.

मौलाना इमदाद उल्लाह मक्की उर्फ मौलाना इमदाद (लश्कर-ए-तैयबा)
ठिकाना: पाकिस्तान
आरोप: कट्टरपंथी प्रचार, भर्ती, फंडिंग और संगठन को समर्थन.

मौलाना सैफुल्लाह खालिद (लश्कर-ए-तैयबा)
ठिकाना: पाकिस्तान
आरोप: प्रशिक्षण, भर्ती, फंडिंग और आतंकी साजिशों में भूमिका.

मोहम्मद याकूब उर्फ अबू सुमामा (लश्कर-ए-तैयबा)
ठिकाना: पाकिस्तान
आरोप: भर्ती, हथियारों की आपूर्ति, घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों का संचालन.

मोहम्मद आसिफ (लश्कर-ए-तैयबा)
ठिकाना: पाकिस्तान
आरोप: भर्ती, लॉजिस्टिक सपोर्ट, हथियार उपलब्ध कराना और घुसपैठ में मदद.

मुहम्मद सईद (लश्कर-ए-तैयबा)
ठिकाना: पाकिस्तान
आरोप: प्रशिक्षण, फंडिंग, हथियारों की सप्लाई और आतंकी गतिविधियों का संचालन.

कारी याकूब शेख (लश्कर-ए-तैयबा)
ठिकाना: लाहौर, पाकिस्तान
आरोप: हमलों की साजिश, भर्ती, प्रशिक्षण और नेटवर्क का संचालन.

राणा इफ्तिखार (लश्कर-ए-तैयबा)
ठिकाना: पाकिस्तान
आरोप: प्रशिक्षण देना, हथियार उपलब्ध कराना, घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों में शामिल होना.

मोहम्मद यूसुफ अजहर (जैश-ए-मोहम्मद)
ठिकाना: बहावलपुर, पाकिस्तान
आरोप: भर्ती, प्रशिक्षण, बड़े हमलों की साजिश, घुसपैठ और जैश के ढांचे का संचालन.

मोहम्मद शहीद फैसल उर्फ उस्ताद उर्फ मुहंदिस उर्फ जाकिर (लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद)
ठिकाना: रावलपिंडी, पाकिस्तान
आरोप: भर्ती, हथियारों का प्रशिक्षण, फंडिंग, एन्क्रिप्टेड संचार, फर्जी पहचान तैयार करना और आतंकी साजिशों का संचालन.

गृह मंत्रालय ने कहा है कि उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर इन व्यक्तियों को UAPA की धारा 35 के तहत आतंकवादी घोषित किया गया है। इस फैसले के बाद इन आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग की प्रक्रिया को और मजबूती मिलेगी।

सरकार ने दोहराया है कि आतंकवाद के खिलाफ उसकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति जारी रहेगी और देश की सुरक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

स्रोत: भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय PIB पर जारी गृह मंत्रालय की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति।

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2280998&reg=48&lang=2

  • centre-adds-23-terrorists-to-uapa-list-major-action-against-terrorism
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर…

आगे पढ़ें
JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरे चयनित अभ्यर्थी, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग