दमोह: पिपरिया में हाथ पैर बांधकर लाखों की लूट,आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस, 6 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

दमोह/ आकिब खान: जिले के देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत आने वाले सुखी पिपरिया गांव में शुक्रवार रात एक गल्ला व्यापारी के घर 6 अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने व्यापारी के हाथ, पैर बांध दिए और सिर पर बंदूक रखकर इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी भागते समय मोबाइल भी लेकर चले गए ताकि पीड़ित पुलिस को तत्काल जानकारी ना दे सके। इसके बाद पीड़ित और उनकी पत्नी ने पड़ोसियों को जानकारी दी और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

6 नकाबपोश बदमाश बाउंड्री के सहारे ऊपर पहुंचे

घटना रात करीब दो से तीन बजे की है। शनिवार सुबह देहात थाना पुलिस के साथ ही दमोह एसपी आनंद कलादगी भी घटनास्थल पहुंचे। पीड़ित से जानकारी लेने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम में बनाई गई है। पीड़ित के पड़ोसी देवेंद्र पटेल ने बताया गला व्यापारी विजय जैन अपनी पत्नी कीर्ति जैन और दो बच्चों के साथ दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। शुक्रवार रात करीब 2 बजे 6 नकाबपोश बदमाश बाउंड्री के सहारे ऊपर पहुंचे। ऊपर के गेट खुले हुए थे तो आरोपी सीधे कमरे के अंदर घुस गए। उन्होंने सीधे विजय जैन की कनपटी पर बंदूक रख ली और वही रखी एक साड़ी से उनके हाथ बांध दिए और लोवर से पैर बांध दिए। इसके बाद उनके सीने पर बैठकर आरोपियों ने लाकर की चाबी मांगी। पत्नी ने चाबी देने से मना किया तो आरोपियों ने पति के सिर पर बंदूक की बट से हमला कर दिया। जिससे घबराई पत्नी ने तत्काल ही आरोपियों को अलमारी की चाबी दे दी।

तत्काल ही पड़ोसियों को सूचना दी

आरोपी करीब 7 से 8 तोला सोना, पत्नी के द्वारा पहने गए जेवर और करीब 1 लख रुपए नगदी लूट कर ले गए। भागते-भागते आरोपी विजय जैन के दो मोबाइल भी ले गए हैं। इसके अलावा जिस समय आरोपी घटना को अंजाम दे रहे थे उनके द्वारा रोहित और सुनील दो नाम लिए गए। लूट के बाद आरोपी भाग गए तो पीड़ित ने तत्काल ही पड़ोसियों को सूचना दी। पुलिस को अवगत कराया रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन कोई खास सुराग नहीं लगा।

फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे

सुबह एसपी आनंद कलादगी, सीएसपी एचआर पांडे, देहात थाना टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले में जांच शुरू की। बताया गया है कि आरोपी व्यापारी के साथ जब मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे। तब वह दो लोगों के नाम बार-बार ले रहे थे। पीड़ित के द्वारा पुलिस को इन दो लोगों के नाम के संबंध में जानकारी दी गई तो पुलिस ने दो संदिग्ध को भी उठाया है, लेकिन अभी कोई खास जानकारी नहीं लगी है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम में बनाई गई

सीएसपी एचआर पांडे ने बताया की सूखी पिपरिया गांव में विजय जैन के घर पर अज्ञात आरोपियों के द्वारा 8 तोला सोना और कुछ नगदी छीन कर ले गए हैं। एसपी भी घटनास्थल पहुंचे थे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम में बनाई गई है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Damoh Robbery worth lakhs in Pipariya after victims were tied up six miscreants carried out the crime accused absconding, police investigating
Manisha Gupta

Brandwaani Desk

Related Posts

गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का आरोप, शादीशुदा होने का सच सामने आने पर हुआ था विवाद

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में रिश्तों को झकझोर देने…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों पर सरकार सख्त, Meta को भेजेगी नोटिस; जवाब मांगा जाएगा

इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों पर सरकार सख्त, Meta को भेजेगी नोटिस; जवाब मांगा जाएगा

अर्जेंटीना फुटबॉल वर्ल्ड कप के टॉप-16 में, केप वर्डे को 3-2 से हराया; मेसी ने लगातार 8वें मैच में गोल कर रचा इतिहास

अर्जेंटीना फुटबॉल वर्ल्ड कप के टॉप-16 में, केप वर्डे को 3-2 से हराया; मेसी ने लगातार 8वें मैच में गोल कर रचा इतिहास

चलते ई-रिक्शा को बंद करने वाले चीनी ऐप बैन, ब्लूटूथ से बैटरी ऑफ कर लूटपाट की वारदातों पर रोक

चलते ई-रिक्शा को बंद करने वाले चीनी ऐप बैन, ब्लूटूथ से बैटरी ऑफ कर लूटपाट की वारदातों पर रोक

रोनाल्डो की पुर्तगाल फीफा वर्ल्ड कप के अंतिम-16 में, क्रोएशिया का आखिरी मिनट का गोल रद्द होने पर बवाल

रोनाल्डो की पुर्तगाल फीफा वर्ल्ड कप के अंतिम-16 में, क्रोएशिया का आखिरी मिनट का गोल रद्द होने पर बवाल

मध्य प्रदेश में 10 साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी, विधानसभा सचिवालय ने जारी किए प्रमोशन आदेश

मध्य प्रदेश में 10 साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी, विधानसभा सचिवालय ने जारी किए प्रमोशन आदेश