खंडवा में सात दिवसीय सिविल डिफेंस स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, आपदा प्रबंधन के लिए तैयार होंगे प्रशिक्षित स्वयंसेवक

खंडवा/नितिन झावर की रिपोर्ट: आपदा की स्थिति में त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन, खंडवा द्वारा सात दिवसीय सिविल डिफेंस स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। सोमवार को किशोर कुमार सभागार में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन अवसर पर कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन गौड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनेकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कमांडेंट आशीष कुमार कुशवाहा ने प्रशिक्षण शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जिले में जनभागीदारी आधारित आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से निपटने, राहत एवं बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव तकनीक, आपदा के समय समन्वय और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवक आगामी सिंहस्थ-2028, मानसून के दौरान संभावित बाढ़, अतिवृष्टि, आगजनी, सड़क दुर्घटनाओं तथा अन्य आपदा की स्थितियों में जिला प्रशासन, होमगार्ड्स, पुलिस और रेस्क्यू टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में पूर्व में प्रशिक्षित और सक्रिय आपदा मित्रों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पांच चयनित आपदा मित्रों को सम्मानित किया गया। उन्हें टी-शर्ट, ट्रैक सूट, रेनकोट, फर्स्ट एड बॉक्स सहित प्रशिक्षण किट प्रदान की गई।

जिला कमांडेंट ने बताया कि सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन 12 जुलाई को होगा। समापन समारोह में प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न आपदा प्रबंधन तकनीकों का लाइव प्रदर्शन, मॉक ड्रिल, जल एवं अग्नि बचाव प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र एवं प्रशिक्षण किट भी प्रदान की जाएगी।

प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से आपदा के समय प्रशिक्षित स्थानीय स्वयंसेवकों की उपलब्धता बढ़ेगी और किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य अधिक प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से संचालित किए जा सकेंगे।

ये भी पढ़े – ‘पटाखा’ बुलेट वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, जब्त मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चलाया रोड रोलर

  • khandwa-seven-day-civil-defence-volunteer-training-camp-begins
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में