राम मंदिर विवाद पर दिग्विजय सिंह को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का जवाब, RSS पर टिप्पणी को लेकर भी दी कड़ी चेतावनी

बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़: राम मंदिर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के हालिया बयान पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बुरहानपुर पहुंचे खंडवा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने दिग्विजय सिंह के आरोपों का तीखा जवाब देते हुए कहा कि उनके बयानों को जनता पहले भी नकार चुकी है।

श्रीराम और रामसेतु को लेकर विवादित बयान

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि दिग्विजय सिंह पहले भी भगवान श्रीराम और रामसेतु को लेकर विवादित बयान देते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे बयानों से कांग्रेस को राजनीतिक नुकसान हुआ है और जनता ने समय-समय पर इसका जवाब दिया है।

बिना तथ्यों के आरोप लगाना उचित नहीं

आरएसएस को लेकर सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक सम्मानित और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित संगठन है। उन्होंने कहा कि संगठन पर बिना तथ्यों के आरोप लगाना उचित नहीं है। मंदिरों में दान राशि या अन्य मामलों में यदि कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

इस दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने आरएसएस पर उंगली उठाने वालों के खिलाफ कड़ी टिप्पणी भी की। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

मूर्ति को लेकर सवाल उठाए

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा प्रक्रिया और मूर्ति को लेकर सवाल उठाए थे, जिसके बाद भाजपा नेताओं की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

  • gyaneshwar-patil-reacts-to-digvijay-singh-ram-mandir-rss-statement
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना