गुना में दिनदहाड़े लूट, मुनीम की आंखों में मिर्च स्प्रे झोंक नकदी से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश

गुना/मोहित सोनी की रिपोर्ट: शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दिनदहाड़े लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। धनिया व्यापारी के मुनीम की आंखों में मिर्च स्प्रे डालकर तीन अज्ञात बदमाश नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के बीकानेर निवासी वासुदेव शर्मा वर्तमान में गुना के बड़ा जैन मंदिर गली में रहकर एक धनिया व्यापारी के यहां मुनीम का काम करते हैं। मंगलवार को वे पचोर क्षेत्र से व्यापारियों से कलेक्शन लेकर गुना लौटे थे। बुधवार सुबह वे व्यापारी की नकदी लेकर कुंभराज जा रहे थे। इसी दौरान सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फायर रोड स्थित शिव मंदिर के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। जब वासुदेव शर्मा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्च स्प्रे झोंक दिया। इससे वह कुछ समझ पाते, उससे पहले बदमाश उनके पास रखा नकदी से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज जुटाने शुरू कर दिए हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि बदमाशों को मुनीम के पास नकदी होने की पहले से जानकारी थी या उन्होंने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नकदी की सटीक राशि का खुलासा अभी नहीं हो सका है।

ये भी पढ़े – गुना: हनुमान टेकरी मंदिर ट्रस्ट ने बजरंग दल जिला संयोजक पर लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग

  • guna-munim-looted-after-chili-spray-cash-bag-snatched-city-kotwali
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद के…

    उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर बवाल: हटाने पहुंची टीम का विरोध, बड़ी संख्या में लोग जुटे, पुलिस बल तैनात

    मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के…

    You Missed

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार