रतलाम पुलिस ने बुजुर्ग महिला से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, यूपी से आरोपी गिरफ्तार, ₹3.10 लाख का सोना बरामद

रतलाम: स्टेशन रोड थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला को झांसा देकर सोने के आभूषण ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ठगी के आभूषण खरीदकर गलाने वाले सुनार को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 3.10 लाख रुपये मूल्य का गला हुआ सोना बरामद किया गया है, जबकि गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी फरार है।

पुलिस के अनुसार 7 जून 2026 को 72 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका मोहिनी रायचंदानी गुरुद्वारा जाने के लिए घर से निकली थीं। शास्त्री नगर स्थित शक्ति मेडिकल वाली गली में दो युवकों ने उन्हें रोककर बातचीत शुरू की और कहा कि सोने के आभूषण पहनकर चलना सुरक्षित नहीं है क्योंकि क्षेत्र में चोर सक्रिय हैं। उनकी बातों में आकर महिला ने अपने हाथ की सोने की पाटली और गले का मंगलसूत्र उतारकर बैग में रख लिया।

ये भी पढ़े – रतलाम में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 177 पेटी शराब और पिकअप वाहन जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

कुछ दूर आगे बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने दोबारा महिला को बातचीत में उलझाया और बैग सुरक्षित रखने का झांसा देकर अपने कब्जे में ले लिया। विश्वास में आई महिला ने बैग उन्हें सौंप दिया, जिसके बाद दोनों आरोपी बैग लेकर फरार हो गए। बैग में सोने की पाटली, मंगलसूत्र, एक की-पैड मोबाइल फोन और दो हजार रुपये नकद रखे हुए थे। पीड़िता की शिकायत पर थाना स्टेशन रोड में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिनमें दो संदिग्ध बुजुर्ग महिला से बातचीत करते और वारदात को अंजाम देते दिखाई दिए। आरोपियों के हुलिए और फुटेज को विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ साझा किया गया। तकनीकी जांच और अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय के आधार पर आरोपियों की पहचान मेरठ निवासी युसुफ उर्फ मोटा और उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर निवासी नोशाद शाह के रूप में हुई।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से युसुफ उर्फ मोटा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी नोशाद शाह के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि ठगी के बाद सोने के आभूषण अमरोहा जिले के एक सुनार दिवाकर वर्मा को बेच दिए थे। जांच के दौरान पुलिस ने अमरोहा पहुंचकर सुनार दिवाकर वर्मा को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि उसने खरीदे गए आभूषणों को गलाकर सोने में बदल दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 3.10 लाख रुपये कीमत का गला हुआ सोना बरामद किया। मामले में साक्ष्यों के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस भी बढ़ाई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में मेरठ निवासी युसुफ उर्फ मोटा और अमरोहा निवासी दिवाकर वर्मा शामिल हैं, जबकि नोशाद शाह अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार युसुफ के खिलाफ उत्तर प्रदेश में आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज है। पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में की गई, जिसमें थाना स्टेशन रोड पुलिस और टीम के अन्य अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – ‘सेफ क्लिक 2.0’ के तहत रतलाम में साइबर जागरूकता मैराथन, एसपी अमित कुमार ने दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ

  • ratlam-interstate-gold-jewellery-fraud-gang-busted-up-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना