मां बगलामुखी मंदिर चोरी पर बोले शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, कहा- दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

भोपाल: भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने मां बगलामुखी मंदिर में हुई चोरी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार इस तरह के मामलों को बेहद गंभीरता से लेती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि घटना में शामिल आरोपी चाहे कोई भी हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और निष्पक्ष जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि जहां भी इस प्रकार की घटनाएं सामने आती हैं, वहां सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ जांच कराती है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में भी सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।

वहीं प्रदेश में लागू ई-अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षकों को तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो उनके समाधान के लिए जिला स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि ई-अटेंडेंस प्रणाली से स्कूलों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो रही है, जिसका सकारात्मक असर शिक्षा की गुणवत्ता पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस व्यवस्था के लागू होने के बाद परीक्षा परिणामों में भी सुधार देखने को मिला है और सरकार शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस केवल तकनीक लागू करना नहीं, बल्कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है।

ये भी पढ़े – मां बगलामुखी मंदिर में चंदे का खेल, मंत्री के निर्देश के बाद खुली गड़बड़ियों की परतें, जांच समिति गठित

  • school-education-minister-rao-uday-pratap-singh-on-baglamukhi-temple-theft-e-attendance-system-bhoapl
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना