भोपाल में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, सीएम हाउस घेराव से पहले पुलिस ने रोका

भोपाल। आदि मिश्रा |सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सफाई कामगार प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, सफाई कामगार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जयराज सिंह चौहान और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

इसके बाद कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास के घेराव के लिए कांग्रेस कार्यालय से निकले। हालांकि, पुलिस ने पहले ही चौराहे पर बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की नीतियों के कारण सफाई कर्मचारी लगातार परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जो सफाई कर्मचारी समाज को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने का काम करते हैं, उन्हीं के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।

यह भी पढ़े: भोपाल: प्रीतम लोधी के बेटे को फरार घोषित किए जाने पर कांग्रेस का हमला, सज्जन सिंह वर्मा ने उठाए सवाल

  • congress-protest-cleanliness-workers-demands-cm-house-siege-bhopal
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना