भोपाल में दिशा समिति की बैठक में बवाल, आरिफ मसूद-आतिफ अकील की जनपद अध्यक्ष से तीखी भिड़ंत

भोपाल।आदि मिश्रा | राजधानी भोपाल में कलेक्टर कार्यालय में आयोजित दिशा समिति की बैठक के दौरान उस समय माहौल गर्मा गया, जब मास्टर प्लान को लेकर चल रही चर्चा के बीच कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील की जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत से तीखी नोकझोंक हो गई।

बैठक में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच तीखे शब्दों का आदान-प्रदान हुआ। आरोप है कि जनपद अध्यक्ष ने विधायकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील बैठक छोड़कर बाहर निकल गए।

बैठक के बाद विधायक आरिफ मसूद ने इसे जनप्रतिनिधियों का अपमान बताते हुए कहा कि पूरे मामले की शिकायत विधानसभा अध्यक्ष से की जाएगी। वहीं, बैठक में मौजूद भोपाल सांसद आलोक शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

मास्टर प्लान को लेकर शुरू हुई बहस के राजनीतिक विवाद में बदलने के बाद दिशा समिति की बैठक चर्चा का विषय बन गई। बैठक के दौरान हुई तीखी बहस का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े: भोपाल: प्रीतम लोधी के बेटे को फरार घोषित किए जाने पर कांग्रेस का हमला, सज्जन सिंह वर्मा ने उठाए सवाल

  • Uproar Disha Committee meeting Bhopal Arif Masood Atif Aqeel heated clash Janpad Panchayat President.
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

छिंदवाड़ा: ग्रामीणों ने बोलेरो रोककर शराब की खेप सड़क पर फेंकी, वीडियो वायरल

छिंदवाड़ा/ भरत चांडक: जिले के जुन्नारदेव क्षेत्र के करण…

आगे पढ़ें
ट्रैक्टर से खेत जोतने पहुंचे दबंगों पर जमीन कब्जाने का आरोप: एसपी से शिकायत

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले के देहात थाना क्षेत्र के…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में