छतरपुर में फर्जी शादी कर ठगी करने वाले गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, कथित दुल्हन समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर/अमित अवस्थी की रिपोर्ट: छतरपुर कोतवाली पुलिस ने शादी के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए कथित दुल्हन सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी पहचान और नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर शादी का नाटक रचा और फरियादी से बड़ी रकम लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान ₹80 हजार नकद, फर्जी आधार कार्ड, विवाह से जुड़े दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किया है।

शादी का झांसा देकर की धोखाधड़ी

पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड छतरपुर के पास रहने वाले एक फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई कि एक महिला और उसके साथियों ने खुद की झूठी पहचान बताकर शादी कराने का भरोसा दिलाया। आरोपियों ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर विवाह का आभास कराया और इसके बाद फरियादी से पैसे लेकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की पहचान छिपाने, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

ये भी पढ़े – छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिजावर में खेत की टपरिया से 135 लीटर अवैध शराब बरामद, ₹80 हजार की शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

24 घंटे में पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में पुलिस ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। तेज कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केवल 24 घंटे के भीतर पूरे गिरोह का खुलासा कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें- रचना अनुरागी पिता सुम्मेरा अनुरागी, निवासी देरी रोड, छतरपुर (कथित दुल्हन), राजनारायण पिता गोकुल प्रसाद सिसोदिया, निवासी चंदला, शंभू पटेल पिता गुजराती लाल पटेल, निवासी ग्राम हिनौता, बबलू उर्फ जयप्रकाश पिता भगवान दास अहिरवार, निवासी ग्राम पचौरा, थाना बमोरी कला, जिला टीकमगढ़, कमलेश उर्फ भगत पिता लक्ष्मी प्रसाद पटेल, निवासी ग्राम बेला टोड़ी, फतेहपुर, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।

₹80 हजार नकद और फर्जी दस्तावेज बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी में प्राप्त ₹80 हजार नकद, कथित दुल्हन का फर्जी आधार कार्ड, विवाह से संबंधित दस्तावेज (जो विधिवत पंजीकृत विवाह के नहीं थे) तथा घटना में उपयोग किए गए वस्त्र बरामद किए हैं।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने आपसी साजिश के तहत पूरी वारदात को अंजाम दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी राजनारायण खुद को कथित दुल्हन का मामा बताकर फरियादी का विश्वास जीतता था। इसके बाद शादी कराने के नाम पर मोटी रकम तय की जाती थी और नकली विवाह की प्रक्रिया पूरी कर पैसे लेकर गिरोह फरार हो जाता था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने प्रदेश या अन्य राज्यों में इसी तरह की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक उमा परिहार, सहायक उप निरीक्षक गिरिजेश राजा, प्रधान आरक्षक संदीप तोमर, शैलेंद्र सिंह, राजेश यादव, हृदेश सिंह, आरक्षक भूपेंद्र, राहुल यादव, महिला आरक्षक रोहिणी, सुखवाती, सुनीता सहित थाना कोतवाली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़े – 

 

  • hhatarpur-fake-marriage-fraud-gang-busted-five-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया