छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिजावर में खेत की टपरिया से 135 लीटर अवैध शराब बरामद, ₹80 हजार की शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर: जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजावर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गुलाट हार में खेत के बीच बनी एक टपरिया पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से 15 पेटियों में रखी करीब 135 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 80 हजार रुपये है, जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के संग्रह, विक्रय और परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना बिजावर पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिली कि ग्राम गुलाट हार स्थित एक खेत में बनी टपरिया में बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही थाना बिजावर पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस टीम ने खेत में बनी टपरिया की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से 15 पेटियों में रखी कुल 135 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है।

ये भी पढ़े – जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, ₹25 लाख का मशरूका बरामद

प्राथमिक जांच में सामने आया कि शराब का अवैध रूप से संग्रह किया गया था और उसे बिक्री अथवा तस्करी के उद्देश्य से रखा गया था। पुलिस ने पूरी शराब को जब्त कर लिया और मामले में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी शहजाद खान उर्फ सोना, पिता अब्बास खान, निवासी वार्ड नंबर-12, ग्वालियरगंज मोहल्ला, बिजावर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहीं इस अवैध शराब प्रकरण में शामिल दूसरा आरोपी सलमान बेग, निवासी बिजावर, मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और मामले में यह भी जांच की जा रही है कि अवैध शराब कहां से लाई गई थी, किस उद्देश्य से संग्रहित की गई थी तथा इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं एसडीओपी बिजावर अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजावर उप निरीक्षक गुरुदत्त शेषा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक के.एल. बेन, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह, हरिराम, प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, दुर्गेश कुमार, अमित सिंह, बीरेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, अरुण सिंह, सौरभ, दिनेश, मनीष, अनिल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छतरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – छतरपुर में मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, दो पक्षों में लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और ईंट-पत्थरों से हमला; आधा दर्जन घायल

 
  • bijawar-police-seize-135-litres-illegal-liquor-worth-rs-80000-in-chhatarpur-one-accused-arrested-one-absconding
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना