
बुरहानपुर।राजू सिंह राठौड़ | बुरहानपुर में जल आवर्धन योजना के वाटर टैंक को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद विवाद खड़ा हो गया है। रविवार को पार्षद अमित नवलखे ने वीडियो साझा करते हुए दावा किया था कि वाटर टैंक में गाद और मिट्टी जमा होने के कारण लोगों को दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। इस बीच नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने इन आरोपों को पूरी तरह भ्रामक और असत्य बताया है।
नगर निगम आयुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे दावे सही नहीं हैं और जल आवर्धन योजना के संबंध में फैलाई जा रही जानकारी तथ्यों पर आधारित नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की।
फिलहाल इस मामले को लेकर पार्षद और नगर निगम के दावों के बीच विवाद बना हुआ है।
ये भी पढ़े – http://बुरहानपुर: घाघरला में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 500 पौधों का हुआ वृक्षारोपण
- burhanpur-water-tank-viral-video-municipal-commissioner-response-controversy









