सागर में 6 शातिर बदमाश एक साल के लिए जिला बदर, पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

सागर।मनीष कुमार चौबे| मध्य प्रदेश के सागर जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के आदेश पर मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत छह शातिर अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर कर दिया गया है। सभी आरोपियों को निर्धारित जिलों के संबंधित थानों में छोड़ा गया है।

मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, जिला बदर किए गए सभी आरोपियों को सागर जिले की राजस्व सीमा से बाहर भेज दिया गया है। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निष्कासन अवधि के दौरान बिना सक्षम अनुमति के सागर जिले में प्रवेश नहीं करेंगे।

इन छह आरोपियों को किया गया जिला बदर

जिला बदर किए गए आरोपियों में गौरव कोरी, धीरज कोरी, चंदन आठ्या, रियाज उर्फ तनवीर, राजा उर्फ सुनील यादव और भिम्मू उर्फ खेमचंद यादव शामिल हैं। इन्हें ललितपुर (उत्तर प्रदेश), भोपाल और जबलपुर जिलों के संबंधित थानों में सुपुर्द किया गया है।

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का प्रयास, OBC महासभा के कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

नियम तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई

सागर पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि जिला बदर किए गए आरोपी बिना अनुमति सागर जिले की सीमा में प्रवेश करते हैं, तो उनके खिलाफ वैधानिक धाराओं के तहत नया मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही है।

अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति

पुलिस का कहना है कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आगे भी जिला बदर, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और गिरफ्तारी जैसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़े: टीकमगढ़ में विशेष वाहन चेकिंग अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर

 
  • sagar-six-habitual-criminals-district-ban-police-administration-action
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना