
विदिशा/ब्यूरो हैड दिनेश कंचन की रिपोर्ट: गंजबासौदा कथित पेपर लीक मामले और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंजबासौदा ने मंगलवार को जय स्तंभ चौक पर धरना-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के माध्यम से नेताओं ने सरकार से पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा छात्रों के हितों की रक्षा करने की मांग की। धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़े – राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में टीकमगढ़ में कांग्रेस का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
- ganjbasoda-congress-protest-dharmendra-pradhan-effigy-burnt-paper-leak-rahul-gandhi









