खिमलासा में मंदिर चोरी पर फूटा जन आक्रोश: बाजार बंद कर चक्का जाम, नारायणी मंदिर से सोने चांदी के जेवर चोरी

खिमलासा/ मनीष कुमार चौबे: सागर जिले के खिमलासा कस्बे में मंदिर चोरी की वारदात के बाद लोगों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। रविवार सोमवार की दरमियानी रात नारायणी मंदिर में हुई चोरी के विरोध में सोमवार को व्यापारियों और ग्रामीणों ने बाजार बंद रखा। आक्रोशित लोगों ने नारायणी मंदिर तिराहे पर चक्का जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

कटर से ताले काटकर मंदिर में घुसे बदमाश

जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाश रात करीब 2 बजे नारायणी मंदिर पहुंचे। बदमाशों ने कटर और अन्य औजारों की मदद से मंदिर के मुख्य द्वारों के ताले काटे और अंदर दाखिल हो गए। सुबह पुजारी जब मंदिर के पट खोलने पहुंचे, तब चोरी की वारदात का पता चला।

बताया जा रहा है कि बदमाश मंदिर से माता रानी के करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण, सोने के कान नाक के जेवर और मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे कस्बे में आक्रोश फैल गया।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में महिला अधिवक्ता ने ऑनलाइन उत्पीड़न का लगाया आरोप, साइबर जांच की मांग

पुराने मंदिर चोरी के मामलों का खुलासा न होने से नाराजगी

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि खिमलासा और आसपास के क्षेत्र में धार्मिक स्थलों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले बसाहरी के जैन मंदिर और खिमलासा-बीच गांव स्थित बीजासेन मंदिर में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का आरोप है कि पुराने मामलों का अब तक खुलासा नहीं होने से अपराधियों के हौसले बढ़े हैं।

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, SP के नाम सौंपा ज्ञापन

चक्का जाम के दौरान सैकड़ों ग्रामीण और व्यापारी नारायणी मंदिर तिराहे पर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की रात्रि गश्त बढ़ाने, मंदिर चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद करने की मांग की।

भाजपा मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, वरिष्ठ नेता रामनारायण सोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन

चक्का जाम की सूचना मिलने पर एसडीओपी बीना और खिमलासा थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर चोरी की घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी। आश्वासन के बाद लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।

  • Khimlasa-Narayani-Temple-Theft-Protest-Market-Closed-Road-Blocked
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना