राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन: सागर और बीना में PM मोदी और अमित शाह का पुतला दहन

सागर/ मनीष कुमार चौबे: राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की गिरफ्तारी के विरोध में सागर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर शाम जोरदार प्रदर्शन किया। सागर शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, जबकि बीना में गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

कांग्रेस कार्यालय से कोतवाली थाने तक निकाली रैली

सागर शहर कांग्रेस के प्रदर्शन की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय से हुई। कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल रैली के रूप में कोतवाली थाने तक पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों पर लाठीचार्ज, नीट पेपर लीक और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर आवाज उठाने वाले विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

रैली के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पुलिस अधीक्षक के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोकतांत्रिक मूल्यों और विपक्ष के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हस्तक्षेप की मांग की गई।

बीना में गांधी चौक पर कांग्रेस का धरना

सागर के साथ ही बीना में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस ने कहा- जनहित की आवाज दबा रही केंद्र सरकार

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, नीट पेपर लीक और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बावजूद उनकी गिरफ्तारी कर ली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी समस्याओं से परेशान है। सरकार को इन मुद्दों का समाधान करना चाहिए, न कि सवाल उठाने वाले छात्रों और विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई करनी चाहिए।

राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

कांग्रेस द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में राष्ट्रपति से लोकतांत्रिक संस्थाओं और विपक्ष के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक हस्तक्षेप की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि जनहित के मुद्दों पर पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में महिला अधिवक्ता ने ऑनलाइन उत्पीड़न का लगाया आरोप, साइबर जांच की मांग

प्रदर्शन में पूर्व विधायक सुनील जैन, मुकुल पुरोहित, रामकुमार पचौरी, नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह, बब्बू यादव, सिंटू कटारे, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, आशीष ज्योतिषी, अक्षत कोठारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Rahul-Gandhi-Arrest-Congress-Protest-Sagar-Bina-PM-Modi-Amit-Shah-Effigy
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना