
बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़: NEET पेपर लीक मामले के विरोध में बुरहानपुर जिले के शाहपुर नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जय स्तंभ चौराहे से महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा तक निकाले गए इस कैंडल मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
सरकार की ओर से अपेक्षित सख्ती नहीं
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि NEET पेपर लीक मामले में सरकार की ओर से अपेक्षित सख्ती नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होता है और ऐसी घटनाओं के कारण कई विद्यार्थियों ने अपनी जान गंवाई है।
दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र महाजन और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत सिंह पाटील ने कहा कि कांग्रेस छात्र छात्राओं के साथ खड़ी है। उन्होंने NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई।
यह भी पढ़े: MP Paper Leak Cases: मध्य प्रदेश में पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित
- burhanpur-shahpur-congress-candle-march-neet-paper-leak-students-tribute









