धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भोपाल में कांग्रेस की विजय पदयात्रा, युवाओं के संघर्ष को बताया जीत

भोपाल।आदि मिश्रा| केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने भोपाल में विजय पदयात्रा निकाली। कांग्रेस नेताओं ने इसे नीट पेपर लीक मामले में छात्रों और युवाओं के लंबे संघर्ष की जीत बताया। पदयात्रा में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, ओमकार सिंह मरकाम, कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक सहित बड़ी संख्या में महिला और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस ने युवाओं के संघर्ष को बताया जीत

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देशभर के छात्रों के आंदोलन, राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों और युवाओं के दबाव के कारण केंद्र सरकार को फैसला लेना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि यह लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत है और युवाओं की आवाज को अनदेखा नहीं किया जा सका।

आंदोलन के दौरान दुर्व्यवहार का लगाया आरोप

पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि आंदोलन के समय छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन पर बल प्रयोग भी हुआ। नेताओं का कहना था कि इसके बावजूद छात्रों ने अपना आंदोलन जारी रखा और अंततः उनकी मांगों को स्वीकार करना पड़ा।

शहीद छात्रों को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कहा कि यह लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है और शिक्षा समेत अन्य जनहित के मुद्दों पर भी कांग्रेस सरकार से जवाब मांगती रहेगी।

यह भी पढ़े: MP Paper Leak Cases: मध्य प्रदेश में पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित

  • congress-vijay-padyatra-bhopal-dharmendra-pradhan-resignation-neet-protest
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

शिवपुरी: लगातार बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, बच्चों की पढ़ाई और जनजीवन पर पड़ रहा असर

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में