
अभिनेता विक्रांत मैसी जल्द ही अजय देवगन की आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘चौहान’ का हिस्सा बन सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें फिल्म में एक अहम ग्रे शेड वाले किरदार के लिए चुना गया है। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं या विक्रांत मैसी की ओर से अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
अजय देवगन से होगी दमदार टक्कर
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के निर्माता आनंद एल राय ने विक्रांत मैसी को एक ऐसे किरदार के लिए चुना है, जो कहानी में अहम मोड़ लाएगा। बताया जा रहा है कि यह एक लेयर्ड ग्रे कैरेक्टर होगा और अजय देवगन के साथ उनकी टक्कर फिल्म की बड़ी खासियत होगी।
सच्ची घटना से प्रेरित बताई जा रही फिल्म
‘चौहान’ को एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म बताया जा रहा है, जो कथित तौर पर वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और आनंद एल राय के सहयोग से किया जा रहा है। हाल ही में फिल्म का टीजर भी चर्चा में रहा था।
आधिकारिक घोषणा का इंतजार
फिलहाल विक्रांत मैसी की कास्टिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में उनकी एंट्री को लेकर सामने आई जानकारी को रिपोर्ट्स के आधार पर देखा जा रहा है। यदि यह खबर सही साबित होती है, तो पहली बार अजय देवगन और विक्रांत मैसी एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।
यह भी पढ़े: ‘उनके बिना ये किरदार अधूरा लगता’-रणबीर कपूर ने यश को बताया ‘परफेक्ट रावण’
- vikrant-massey-joins-ajay-devgn-chauhaan-action-thriller-grey-character








